जयपुर, फरवरी 21 -- Khatu Shyam Ji Falgun Mela : राजस्थान के सीकर जिले में स्थित विश्व विख्यात तीर्थ खाटू श्यामजी मंदिर में हर साल लगने वाला फाल्गुनी मेला आज से शुरू हो गया है। इस बार यह मेला 21 से 28 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। फाल्गुनी मेले में इस वर्ष लगभग 35 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जहां आस्था, अनुशासन और आधुनिक प्रबंधन का अद्भुत संगम बनेगा। यह भी पढ़ें- कलयुग के अवतार खाटू श्याम बाबा के 5 रहस्य, जानें मंदिर से जुड़ी हर रोचक बातें पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस, जिला प्रशासन और श्री श्याम मंदिर कमेटी, खाटू श्याम धाम ने आपसी समन्वय से सुरक्षा, यातायात, दर्शन व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं ताकि हर भक्त सुरक्षित, सहज और श्रद्धामय अनुभव के साथ बाबा के दरबार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.