मैनपुरी, फरवरी 2 -- मोहल्ला छपट्टी स्थित खाटू श्याम चौराहे पर सड़क पर खोदा गया गड्ढा राहगीरों के लिए बवाल-ए-जान बन गया है। आए दिन उक्त मार्ग पर लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। 15 दिन से खुदा पड़ा गड्ढा आज तक भरा नहीं गया। जबकि उक्त चौराहे से हजारों लोगों को आवागमन रहता है। नगर पालिका ने छपट्टी में खुदी पड़ी सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कराया था, लेकिन कार्य शुरू होने बाद ही ठेकेदार अधूरा कार्य छोड़ कर फरार हो गया। खुदी पड़ी सड़कों का मलबा जगह-जगह पड़ा है। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। सड़क की मरम्मत कराने वाला ठेकेदार पिछले एक सप्ताह से गायब है। मसाला घोलने वाली मशीन जो खड़ी थी, उसे भी ठेकेदार ले गया, जिससे सड़क की मरम्मत होने की आस भी खत्म नजर आ रही है। मोहल्ले के प्रेम, फिरोज, अतर सिंह, अतुल, घनश्याम, चंद्रप्रकाश आदि ने पाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.