बदायूं, जनवरी 16 -- बिल्सी। नगर के श्री श्याम भवन पर एकादशी पर्व के उपलक्ष्य में खाटू श्याम बाबा के भक्तों ने संकीर्तन का आयोजन किया। सबसे पहले खाटू श्याम बाबा का अलौकिक श्रंगार किया गया। उसके बाद बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। भोग के साथ बाबा की अखंड ज्योति को गद्दी संचालक विकास वार्ष्णेय ने प्रज्ज्वलित किया। श्रद्धालुओं ने बाबा को भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। उसके बाद गणेश, हनुमान जी और राधा रानी की वंदना की गई। आरती करने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...