आगरा, नवम्बर 27 -- श्रीजी सरकार मित्र मंडल खाटू श्याम कीर्तन खेरिया मोड़ स्थित कुशवाहा कॉलोनी में आयोजित किया गया। कीर्तन मंडली ने मनमोहक भजनों और संकीर्तन से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। श्याम नाम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रीजी सरकार मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया मासिक कीर्तन श्रृंखला का उद्देश्य समाज में भक्ति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...