अंबेडकर नगर, जनवरी 16 -- जलालपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के फतेहपुर मोहिबपुर गांव में खाटू श्याम महाराज के प्रति अनन्य भक्ति से ओत-प्रोत एक दिव्य आयोजन हुआ। अवधी के प्रसिद्ध गायक पंचम परदेशी ने रामलाल देवर्षि के निर्देशन में बाबा खाटू श्याम के चमत्कारों एवं महिमा का गुणगान करते हुए मनमोहक भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। पंचम परदेशी के संगीत की लय पर बाबा की भक्ति में डूबी कई सजीव व भव्य झांकियों ने समां बांध दिया। इनमें राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती और बाबा खाटू श्याम की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। ग्राम प्रधान शकुंतला देवी, आयोजन समिति के सोनू गुप्त, मोनू गुप्त, अखिलेश कुमार, भुवनेश कुमार, स्वदेश गुप्त, परमेश कुमार, राम पराग अग्रहरि, सुमित राज, देवेंद्र उपाध्याय देव, संगीत निर्देशक विपिन गुप्त, श्रेया सिंह, पंडित रामदौर मिश्र समेत अन्य मौजू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.