विकासनगर, फरवरी 20 -- हरबर्टपुर रोड स्थित नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के अंतिम दिन शुक्रवार देर शाम मंदिर पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। मंदिर के परकोटों पर आसमान से हो रही पुष्प वर्षा के अलौकिक दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसके बाद देर रात तक मंदिर में भजन संध्या आयोजित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...