हजारीबाग, मार्च 5 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के करियातपुर से श्याम भक्तो का 8 सदस्यीय जत्था राजस्थान स्थित खाटू श्याम जी के दर्शन पूजन के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओ ने करियातपुर स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की और मां के दरबार में माथे टेककर कोडरमा स्टेशन के लिए रवाना हुए। करियातपुर के श्याम भक्त फाल्गुन महोत्सव में शामिल होकर श्याम बाबा के चरणों में शीश नवाने के लिए निकले हैं। श्याम भक्त श्रद्धालुओं में विकाश पाण्डेय, ओम प्रकाश केशरी ,पवन केशरी ,कैलाश केशरी ,अनिल केशरी ,पंकज केशरी, मनोज यादव, जितेन्द्र कुमार शामिल हैं। सभी श्रद्धालु हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा के जयकारे के साथ रवाना हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.