कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- नगर पालिका परिषद भरवारी में रविवार की शाम नया बाजार स्थित खाटू श्याम मंदिर दरबार से बाबा खाटू श्याम की शोभायात्रा निकाली गयी। इससे पहले नवनिर्मित खाटू श्याम दरबार मे स्थापित करने के लिए राजस्थान से लाई गयी बाबा खाटू श्याम की मूर्ति स्थापना के लिए पूजा पाठ किया गया। इसके बाद निकाली गयी शोभायात्रा का पूरे नगर में भ्रमण हुआ। रविवार को खाटू श्याम की शोभायात्रा भरवारी के भक्तों ने विंटेज कार से निकाला। इस दौरान खाटू श्याम की झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। यात्रा में स्थानीय भक्त डीजे व ढोल नगाड़े की धुन पर नाचते गाते पूरे नगर मे भ्रमण करते नजर आये। खाटू श्याम की शोभायात्रा में स्थानीय भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा की गयी। जगह-जगह प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया। खाटू श्याम की शोभायात्रा मे पूर्व चेयरमैन भरवारी कैल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.