हाथरस, फरवरी 4 -- सहपऊ।कस्बा में खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा कस्बे के होली गेट, भद्रकाली चौराहा एवं मुख्य बाजार होती हुई गुज़री, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बैंड-बाजों की मधुर धुनों और "जय श्री श्याम" के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में खाटू श्याम जी की आकर्षक झांकी, ध्वज-पताकाएं और भजन मंडलियां शामिल रहीं। महिला-पुरुष, बच्चे और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन के दौरान सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने में स्वयंसेवकों का भी सराहनीय योगदान रहा। आयोजकों के अनुसार, शाम के समय भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक श्याम बाबा के मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। देर शाम तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रसाद वितरण भी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.