श्रावस्ती, नवम्बर 16 -- कटरा, संवाददाता। उत्पन्ना एकादशी पर खाटू श्याम समिति कटरा की ओर से महावीर बाबा स्थान कटरा में श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायकों ने अपनी खाटू श्याम के भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। महोत्सव पंडाल खाटू श्याम के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्याम महोत्सव आयोजन को लेकर शनिवार दिन में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा में शामिल होकर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। रात में कटरा स्थित महाबीर बाबा थान में भव्य महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें खाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। पुरोहित की ओर से विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। महोत्सव का शुभारम्भ आयोजक ननकऊ प्रसाद वर्मा...