मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 2 -- खतौली। सोमवार को मोक्षदा एकादशी के उपलक्ष्य में कृष्ण सकीर्तन मंडल ने गीता भवन से खाटू श्याम बाबा की विशाल निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा घंटाघर से होते हुए गंगनहर से मुजफरनगर के लिए रवाना हुई। विशाल निशान यात्रा श्री महालक्ष्मी सेवा समिति के तात्वाधान में निकाली गई। यात्रा का कई जगहों पर भव्य स्वागत किया गया। जिसमे मुख्य रूप से बााला का विशाल ,आलौकिक छवि व 56 भोग के नगर वासियों ने दर्शन किए। यात्रा में मुख्य रूप से मनोज सैनी,सौरव वर्मा, गौरव वर्मा,मनोज अग्रवाल,मुकेश अग्रवाल, पंकज भटनागर,कुलदीप वर्मा,प्रभात गुप्ता,भावेश गुप्ता, संजीव मिश्रा,ललित अग्रवाल,मुकेश तायल,बिटू शर्मा आदि सैकडों श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...