जयपुर, मार्च 1 -- उत्तर पश्चिम रेलवे ने खाटू श्याम जी मेला के यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राजस्थान में स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का ऐलान किया है। रेलवे का कहना है कि श्रीगंगानगर-मदार (अजमेर) मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने शनिवार को बताया कि ट्रेन संख्या 04719, श्रीगंगानगर- मदार (अजमेर) मेला विशेष रेलसेवा श्रीगंगानगर से सात मार्च को अपराह्न तीन बजकर 35 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन 06.40 बजे मदार पहुंचेंगी। यह ट्रेन रास्ते में सादुलशहर, हनुमानगढ़, हनुमानगढ़ टाउन, टीबी, तलवाड़ा झील, ऐलनाबाद, खिनानिया, नोहर, गोगामेड़ी, तहसील भादरा, अनूपशहर, सिद्धमुख, सादुलपुर, लोहारू, सूरजगढ़, चिड़ावा, झुंझुनू, डूडलोद, मुकन्दगढ़, नवलगढ़, सीकर, पलसाना, रींगस, रेनवाल, फुलेरा एवं किशनगढ़ स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.