लखनऊ, फरवरी 2 -- लखनऊ, संवाददाता। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर की संस्था श्री श्याम परिवार द्वारा फाल्गुन उत्सव के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 210 भक्तों का जत्था राजस्थान स्थित श्री खाटू श्याम धाम के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने हरी झंडी दिखाकर भक्तों को रवाना किया। महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम भक्त ट्रेन के माध्यम से राजस्थान पहुंचेंगे। भक्त निशान ध्वज उठाकर श्री खाटू धाम में चढ़ाएंगे। पांच फरवरी को भक्त लखनऊ लौटेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.