हजारीबाग, फरवरी 23 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के करियातपुर में खाटू श्याम फल्गुनी महोत्सव 26 फरवरी को मनाया जाएगा। सैंकड़ों श्रद्धालुओं के साथ करियातपुर दुर्गा मंदिर परिसर से निशान यात्रा निकाली जाएगी। खाटू श्याम फाल्गुनी महोत्सव की तैयारी में खाटू श्याम के भक्त संजय केशरी, प्रदीप केशरी, दीपक केशरी,दीपू केशरी, कमल शंकर पंडित,पवन केशरी,संजय केशरी, कैलाश केशरी,भोला भगत, राहुल प्रजापति, संतोष प्रजापति, कमलेश कुशवाहा, चन्दन केशरी, प्रकाश केशरी, अशीष केशरी अनेक श्रद्धालु लगे हैं। श्याम भक्त श्रद्धालुओं ने बताया कि खाटू श्याम की निशान यात्रा गाजे बाजे ढोल नगाड़े एवं भजन की मधुर धुन के के साथ दुर्गा मंदिर परिसर से निकाली जाएगी। निशान यात्रा नईटांड मोड़ होते हुए बरसोत चौक से पुनः करियातपुर दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचेगी। उसके बाद श्रद्धालुओं के बीच खि...