कन्नौज, फरवरी 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के हनुमानगढ़ी ग्रेसीगंज मोहल्ले में श्रीराधाकृष्ण एवं श्रीखाटूश्याम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद आयोजित हुए विशाल भंडारे में भाजपा के तमाम दिग्गज मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरित किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन द्विवेदी के द्वारा मोहल्ला ग्रेसीगंज हनुमानगढ़ी में भव्य राधाकृष्ण और श्रीखाटूश्याम बाबा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई है। शनिवार को हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा की जिला प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, भाजपा एमएलसी डॉ.मानवेंद्रप्रताप सिंह, विभाग प्रचारक राहुल, सह जिला प्रचारक धनंजय, भाजपा जिला महामंत्री शैलेंद्र दुबे, जिलाध...