रांची, फरवरी 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्रीश्याम मित्र मंडल का 101 सदस्यीय दल रविवार को विमान से रांची से दिल्ली के लिए रवाना होगा। वहां से सभी सदस्य सालासर एवं झुंझुनू धाम दर्शन करने जाएंगे। इधर, शनिवार को श्रीश्याम मंदिर, हरमू रोड में 145वें श्री श्याम भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व भक्तों ने श्याम प्रभु के दर्शन किए। भजनों की प्रस्तुति भी हुई। भंडारे में 27 सौ से ज्यादा भक्तों ने प्रसाद प्राप्त किया। सुरेश सरावगी, विश्वनाथ नारसरिया सहित 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.