आदित्यपुर, दिसम्बर 16 -- चांडिल, संवाददाता। जमशेदपुर से खाटुधाम जा रहे पैदल निशान यात्रा के चांडिल पहुंचने पर कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जमशेदपुर से खाटुधाम पैदल निशान यात्रा कर रहे अमित वर्मा और सुभोजित बनर्जी का एकादशी के अवसर पर चांडिल श्याम मंदिर मे दुपट्टा ओढ़ाकर एवं मंदिर का प्रतीक चिह्न देकर स्वागत और सम्मानित किया गया। चांडिल से खाटुधाम की दूरी 1855 किलोमीटर है। निशान यात्रा करीब 55 दिनों में पैदल दूरी तय कर बाबा श्याम को निशान अर्पित करेंगे। चांडिल से निशान यात्रा चौका स्थित दादूर बगान पहुंचा। समाजसेवी इन्द्रजीत गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। मौके पर संजय चौधरी, कुसुम खेतान, दुर्गा चौधरी, रौशन शर्मा, राजीव साव, अरुण सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...