फतेहपुर, दिसम्बर 28 -- खागा। नगर स्थित रेलवे स्टेशन पर वर्षों से बंद पड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव को दोबारा शुरू कराने को लेकर स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने आवाज़ बुलंद की है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की ओर से रेल मंत्री भारत सरकार को ज्ञापन भेजकर खागा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव बहाल करने की पुरज़ोर मांग की गई है। रविवार को रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य आलोक द्विवेदी को सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि खागा रेलवे स्टेशन उत्तर मध्य रेलवे का एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्टेशन है, जो बांदा, रायबरेली और कौशांबी जनपदों की सीमाओं से सटा हुआ है। स्टेशन के 15 किलोमीटर के दायरे में दर्जनों गांव और कस्बे आते हैं, जहां की बड़ी आबादी दैनिक आवागमन, व्यापार, शिक्षा और चिकित्सा जरूरतों के लिए खागा स्टेशन पर निर्भर है। व्यापार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.