फतेहपुर, जनवरी 4 -- खागा। जीटी रोड स्थित रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय के खेल मैदान में रविवार को खागा प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के फाइनल मैच को जीतकर पश्चिम शरीरा ने चमचमाती ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। खचाखच भरे दर्शकों के बीच खेले गए इस खिताबी मुकाबले में पश्चिम शरीरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नयन 11 खागा को 59 रनों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिम शरीरा की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 130 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सत्यम पटेल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 23 गेंदों में 56 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस बेहतरीन पारी में कई आकर्षक चौके, छक्के शामिल रहे, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। शानदार प्रदर्शन के लिए सत्यम पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 131 रनों के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.