फतेहपुर, जनवरी 13 -- किशनपुर के नागा बाबा क्रिकेट मैदान में केपीएल-7 धीरे धीरे अंतिम पड़ाव की ओर रुख कर रहा है। जहां टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की जद्दोजहद में जुटी है। मंगलवार को पहला मुकाबला मध्यप्रदेश की रीवा रॉयल और जनपद गाजीपुर की टीम के बीच मुकाबला हुआ। गाजीपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए। मध्यप्रदेश ने पांच विकेट से मुकाबला को अपने नाम कर लिया। दूसरा मुकाबला खागा की कल्लू जिम के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मध्यप्रदेश की रीवा रॉयल ने 14 ओवर में 102 बनाकर आलआउट हो गई। खागा की शानदार शुरुआत बीच में गेंदबाजों की धार में फंस गई। आखिरी ओवर में दो गेंद रहते हुए दो विकेट से जीत लिया। यहां तेज बहादुर सिंह, अरविंद, कंधई, राजासिंह, जयबहादुर समेत तमाम लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...