प्रयागराज, जनवरी 9 -- माघ मेले में इस बार खाक चौक के संत शाही अंदाज में स्नान करने की तैयारी कर रहे हैं। संतों ने मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी के खास मौकों पर 'पर्व स्नान' की योजना बनाई है। यह स्नान बिल्कुल कुंभ के शाही स्नान जैसा भव्य होगा, जिसमें जगद्गुरु, महामंडलेश्वर और महंत हाथी-घोड़ों पर सवार होकर गाजे-बाजे के साथ संगम तट पर पहुंचेंगे। चूंकि माघ मेले में आमतौर पर ऐसा नजारा नहीं दिखता, इसलिए इसके लिए मेला प्रशासन से विशेष अनुमति मांगी गई है। यह भी पढ़ें- रिटायर अधिकारी की पत्नी समेत तीन महिलाओं से 10.81 लाख की ठगी सीएम योगी से मंजूरी की उम्मीद इस योजना को हकीकत में बदलने के लिए संतों की नजरें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिकी हैं। शनिवार को सीएम योगी सतुआ बाबा के शिविर में आ रहे हैं, जहां वे करीब डेढ़ घंटा रुकेंगे। इसी मुलाकात के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.