बलिया, दिसम्बर 15 -- बलिया। जिलाधिकारी ने जनपद में चल रहे पर्यटन एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। इनकी धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई। स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करें। डीएम ने नगरा स्थित खाकी बाबा मंदिर के पर्यटन विकास कार्य की समीक्षा की। यह कार्य उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम से हो रहा है। इसकी प्रगति मात्र 42 प्रतिशत पाई गई। कार्य की गति अत्यंत धीमी होने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। देवकली गांव स्थित सूर्य मंदिर के चौड़ीकरण और पर्यटन विकास कार्य की भी समीक्षा की। यहां भी कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर प्रमुख सचिव को पत्र लिखने के निर्देश...