कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- मंझनपुर, संवाददाता वक्फ संशोधन विधेयक और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन ने गुरुवार को मंझनपुर ईदगाह में मुस्लिम समुदाय और सभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार गोंड व एएसपी राजेश कुमार सिंह ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। एसपी ने माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की बात कही। कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक के बाद से पुलिस-प्रशासन सतर्क है। बैठक में शामिल मौलाना अकबर एहसानी ने कहा कि इस्लाम अमन का पैगाम देता है। नमाज जैसे पवित्र कार्य को शांतिपूर्ण ढंग से अदा किया जाना चाहिए। उन्होंने समुदाय से अपील की है कि कोई भी प्रदर्शन या विरोध का रास्ता न अपनाते हुए प्रशासन का सहयोग करें। वहीं, जिले के अन्य थानेदारों ने भी दोनों समुदाय के लोगों से अमन-चैन बनाए रखने का अनुरोध किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.