प्रयागराज, दिसम्बर 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला 2026 में उपेक्षा से नाराज तीर्थ पुरोहितों का मेला प्राधिकरण कार्यालय पर तीन दिनों से चल रहा धरना शुक्रवार को अफसरों के आश्वासन के बाद खत्म हुआ। खाकचौक व्यवस्था समिति को दिए गए तीर्थ पुरोहितों के तीन प्लॉट उन्हें वापस किए जाएंगे। तीर्थ पुरोहितों को जमीन दो दिन बाद दी जाएगी। साथ ही नए तीर्थ पुरोहितों को शामिल करने की मांग को भी प्रशासन ने मान लिया। अफसरों के सभी मांगों को मानने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने एक दूसरे को माला पहनाकर धरना स्थल छोड़ा। सेक्टर तीन महावीर मार्ग पर तीर्थ पुरोहितों को दिए जाने वाले तीन प्लॉट मेला प्रशासन ने खाकचौक व्यवस्था समिति को दे दिए थे। इसकी जानकारी पर प्रयागवाल समाज ने मेला प्राधिकरण पर धरना शुरू कर दिया। समाज के लोग जुड़ने लगे और मांग पूरी होने तक आं...