चम्पावत, जनवरी 29 -- देवीधुरा। देवीधुरा के दनतोला निवासी पुरोहित की खाई में गिरने से मौत हो गई। बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार दनतोला निवासी पुरोहित रमेश चंद्र जोशी बीते मंगलवार की रात रीठाखाल से पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका पैर फिसल गया, जिससे वह खाई में जा गिरे। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को मृतक का स्थानीय शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। रमेश चंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उनके निधन पर क्षेत्र पंचायत सदस्य गोधन मेहता, जीवन सिंह, रमेश सिंह , कुंदन सिंह, दीवान सिंह आदि ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.