फतेहपुर, फरवरी 23 -- फतेहपुर। जिला अस्पताल में खांसी की दवा का संकट एक बार फिर गहरा गया है। करीब पखवारे से अस्पताल में खांसी के सिरप की किल्लत बनी हुई थी। हाल ही में अस्पताल प्रशासन ने सप्ताह भर पहले खांसी की करीब 400 सीरप की खेप मंगवाई थी, जिससे मरीजों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी थी। हालांकि यह राहत ज्यादा दिन टिक नहीं सकी और महज तीन दिन में ही पूरी खेप खत्म हो गई। जिला अस्पताल में फिर से खांसी के सिरप की कमी हो गई। जिस कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना करीब एक हजार मरीजों के ओपीडी पर्चे बनाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना करीब 250 से 300 खांसी, फेफड़े और गले सम्बन्धि रोगों से ग्रस्त मरीज पहुंच रहे हैं। जिसके चलते पिछले दिनों आई 400 खांसी के सीरप की खेप मात्र तीन दिनों में ही खत्म हो गई। ...