फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में रविवार को घर के नजदीक इलाज के लिए बीमारों की भीड़ रही। मौसम का मिजाज जो बिगड़ा चल रहा है उससे बड़ी संख्या में लोगों की सेहत खराब हो रही है। खांसी, जुकाम के साथ बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। मेले में पहुंचे बीमारों को डॉक्टर ने देखकर दवा दी और बचाव के तरीके बताये। मोहम्मदाबाद ब्लाक के धीरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ.प्रदीप कुमार ने दोपहर तक 54 मरीजों को देखा। खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज यहां इलाज के लिए पहुंचे जिन्हें दवा दी गयी। खिमसेपुर में डॉ.सौरभ कटियार ने तीस मरीजों को देखा।यहां पर दोपहर तक दो महिला स्वास्थ्य कर्मी नही थी। डॉक्टर ने अपनी देखरेख में बीमारों की जांच भी करायी। शमसाबाद विकास खंड क्षेत्र के पसियापुर के प्राथमिक स्वास्यि केंद्र म...