फतेहपुर, जनवरी 9 -- गाजीपुर। क्षेत्र के गंभरी से सेवरामऊ जाने वाले रजबहे की खांदी कट गई जिससे किसानों की करीब एक सैकड़ा बीघे फसल जलमग्न हो गई। नतीजतन किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ा, किसानों का कहना है कि हर बार खांदी कटने से नुकसान होता है। सेवरामऊ टेल के बीच स्थित फरीदाबाद टिकरी गांव के समीप स्थित पुल के पास गुरुवार की रात खांदी कट गई। जिससे किसान विवेक सिंह, राजकुमारी, गुलाब, राजकिशोर, बड़कू सिंह, ननकवा, घसीटे आदि की गेहूं, आलू व लाही के खेतों में पानी भर जाने के कारण खेत जलमग्न हो गए। जिससे किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ा। किसानों का कहना है कि किसी प्रकार से खांदी को बंधवाया गया जिससे पानी से राहत मिल सकी है, आरोप लगाया कि हर बार पुल के पास खांदी कटने के कारण खासा नुकसान उठाना पड़ता है जिससे राहत नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते कई बार ...