फतेहपुर, दिसम्बर 23 -- बहुआ। क्षेत्र के देवगांव (मूसेपुर) गांव के पास से गुजरी मुत्तौर माइनर में पानी आने के बाद कमजोर पटरियों के कारण खांदी कट गई। करीब सौ बीघे फसल जलमग्न हो गई। वहीं पानी का बहाव तेज होने के कारण गांव के अंदर तक पानी पहुंच गया। लबालब पानी से दो गरीब लोगों के कच्चे आशियाने जमींदोज हो गए। गांव में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं सिंचाई विभाग द्वारा कराई गई सिल्ट सफाई की पोल भी खुल गई। मुत्तौर माइनर में कराई जाने वाली सिल्ट सफाई के दौरान काम कराने वाले ठेकेदार की मनमानी और जिम्मेंदारों की अनदेखी के कारण की जाने वाली खानापूरी का खामियाजा देवगांव के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। माइनर में खांदी कट जाने के कारण किसान जगराम पाल, धर्मपाल, पप्पू खान, शफीक खान, मशर्रत खान,बबलू, शिवशंकर, संतोश, सुशील, दीपू, शिवबाबू पाल, रामराज, ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.