घाटशिला, फरवरी 4 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खांडामौदा गांव के जगत गौरी क्लब टोला में आयोजित 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का बुधवार को दधि महोत्सव के साथ समापन किया गया। स्थानीय कीर्तन मंडली व बेंड बाजा के साथ दोपोहर को कीर्तन मंडप से पुजारी उज्ज्वल दास एवं देवाशीष दास द्वारा दधि हंडी को लेकर गांव का भ्रमण किया गया। फिर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए एक-एक घर में दधि हंडी को घुमाया गया। हंडी का शुद्ध पानी प्रत्येक घरों में और लोगों पर छिड़काव किया गया। ग्रामीणों का मानना है कि उक्त दधि हंडी का पानी छिड़काव करने से परिवार में सुख शांति तथा समृद्धि बनी रहती है एवं रोग का निवारण होता है। महिलाओं ने व्रत रखकर बारी बारी से पूजा किया व एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दधि उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों के बीच बतासा,चॉकलेट व मिठाइयां आदि का ...