बिहारशरीफ, जनवरी 16 -- खांडपर पहाड़ी पर सामूहिक चूड़ा-दही भोज, शामिल हुए लोग शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। खांड़पर की रामधुनी महायज्ञ समिति की ओर से शहर के खांडपर स्थित पहाड़ी पर सामूहिक चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया। इसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समिति के सदस्य पवन कुमार, गुड्डू कुमार, नवीन कुमार सहित अन्य ने बताया कि चूड़ा-दही भोज का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करना है। साथ ही पहाड़ी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और उसके संरक्षण की ओर आम लोगों का ध्यान आकर्षित करना भी है। इससे पहले भी पहाड़ी क्षेत्र में महायज्ञ सहित कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम यह कि अब बड़ी संख्या में लोग और पर्यटक पहाड़ पर पहुंचने लगे हैं। उन्होंने बताया कि समिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.