बेगुसराय, मार्च 25 -- चेरियाबरियारपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मंगलवार को 12वीं का परिणाम जारी कर दिया। जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर हर्ष राज ने प्रखंड व अपने गांव खांजहांपुर का नाम रौशन किया है। हर्ष राज चेरियाबरियारपुर के राजेश्वरी प्लस टू स्कूल का छात्र बताया गया है। उसे 475 अंक प्राप्त हुए हैं। दो दिन पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने उसे साक्षात्कार के लिए पटना बुलाया था। वहां उसे मिठाई खिलाकर घर भेजा गया। तभी वह समझ गया कि कुछ बेहतर रिजल्ट आने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद उसे बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। हर्ष राज खांजहांपुर निवासी प्राइवेट शिक्षक रामानन्द महतो का पुत्र है। उसकी माता अतिथि शिक्षिका हैं। हर्ष राज ने बताया कि अब उसे इंजीनियर बनकर तकनीक के क्षेत्र में देश को आगे ले जाना है। राजेश्वरी प्लस टू स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.