हरदोई, नवम्बर 16 -- मंसूर नगर, संवाददाता। क्षेत्र के पारा गांव में स्थित 32 नंबर ट्यूबवेल लंबे समय से ख़राब पड़ा है, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय गेहूं, सरसों सहित रबी सीजन की फसलों को सिंचाई की अत्यंत आवश्यकता है, लेकिन ट्यूबवेल बंद होने से सैकड़ों बीघा भूमि प्रभावित हो रही है। किसान रामनरेश, टीकाराम, राम शंकर, महेंद्र पाल, सर्वेश सहित कई किसानों ने बताया कि समस्या को कई बार संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। किसानों का कहना है कि यदि ट्यूबवेल जल्द ठीक करा दिया जाए तो उनकी परेशानी दूर हो जाएगी और गेहूं की उपज में भी बढ़ोतरी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...