बदायूं, फरवरी 14 -- बदायूं, संवाददाता। शहर की बदहाल सड़कों को लेकर अखिल भारतीय सनातन बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने ईओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। बोर्ड ने दिनेश चौक से जफा की कोठी, पथिक चौक, सुभाष चौक और आर्य समाज चौक तक की जर्जर सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। सनातन बोर्ड के पदाधिकारियों ने बताया कि इन मुख्य मार्गों पर सड़क का नामोनिशान नहीं बचा है। गड्ढों और उड़ती धूल के कारण दोपहिया वाहन चालक आए दिन चोटिल हो रहे हैं। यह मार्ग जिला अस्पताल से बरेली जाने वाली एंबुलेंस और स्कूली बसों का मुख्य रास्ता है, जिससे मरीजों और बच्चों को भारी असुविधा हो रही है। व्यापारियों का व्यापार भी धूल के कारण प्रभावित है। अधिशासी अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आश्वासन दिया कि होली के त्योहार से पहले इन सभी क्षतिग्रस्त मार्गों का निर्माण कार्य पूर्ण...