गंगापार, फरवरी 3 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र की बदहाल सड़कों, लखनऊ हाईवे पर स्थित जर्जर नाले के अव्यवस्थित निर्माण तथा खुले गड्ढे में पाइप न डाले जाने जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर भाजपा नेता उमेश तिवारी ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से सर्किट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं से उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मरम्मतीकरण की मांग की। भाजपा नेता उमेश तिवारी ने कहा कि नवाबगंज क्षेत्र की कई सड़कें लंबे समय से जर्जर अवस्था में हैं, जिससे आम नागरिकों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में सड़कों पर गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। लखनऊ हाईवे पर स्थित नाले के संबंध में भाजपा नेता उमेश तिवारी ने डिप्टी सीएम ...