नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में खसरे का संक्रमण अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इस समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार के परिवार कल्याण निदेशालय ने तीन चरणों का विशेष टीकाकरण अभियान चलाने का फैसला किया है। टीकाकरण का पहला विशेष अभियान पिछले माह खत्म हुआ है। दूसरा विशेष अभियान इस माह के तीसरे सप्ताह में चलेगा। इस दौरान पांच साल तक के उन बच्चों को टीका लगाया जाएगा, जो पहले चरण में छूट गए थे। वैसे तो इस विशेष अभियान के दौरान पांच वर्ष तक की उम्र के बच्चों को टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल हर तरह का टीका लगाया जाएगा, लेकिन खसरे के टीकाकरण पर जोर अधिक होगा। इसका कारण यह है कि पिछले वर्ष जनवरी से दिसंबर तक दिल्ली में खसरा से 113 बच्चे पीड़ित हुए। पिछले एक माह में भी करीब दस मामले सामने आ चुके हैं। पहले चरण में 19 से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.