लखनऊ, फरवरी 15 -- खसरा और रूबेला की रोकथाम के लिए सोमवार से 27 फरवरी तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 5 से 10 वर्ष तक के तकरीबन 97 लाख बच्चों को एमआर वैक्सीन की अतिरिक्त डोज दी जाएगी। चिकित्सा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने बताया कि प्रदेश सरकार खसरा व रूबेला उन्मूलन के प्रतिबद्ध है। विशेष अभियान 45 जिलों में चलाया जाएगा। वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक देकर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर की जाएगी। जिला व राज्य स्तर के अधिकारी नियमित रूप से अभियान का पर्यवेक्षण करेंगे ताकि अभियान की गुणवत्ता और प्रगति की प्रभावी निगरानी हो सके। परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल ने बताया कि 97 लाख बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य है। जिलों के सरकारी व सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों जैसे प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.