मऊ, जनवरी 29 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए गुरुवार को बैठक कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 16 से 27 फरवरी 2026 तक विशेष एमआर टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा। सभी अधिकारियों को खंड शिक्षा अधिकारी एवं सीडीपीओ से तालमेल बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने बताया कि इस टीकाकरण अभियान में 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को एमआर वैक्सीन की एक खुराक दी जाएगी। अभियान के दौरान जनपद के सभी सरकारी विद्यालयों एवं मदरसों में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक अध्ययनरत बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि टीकाकरण के दौरान प्रत्ये...