समस्तीपुर, नवम्बर 18 -- मोहनपुर। खसरा रूबेला रोग के उन्मूलन के लिए 17 नवंबर से 2 दिसंबर तक एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को खसरा रूबेला का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के साथ साथ बच्चों को विटामिन ए की खुराक भी दी जाएगी, जिससे उनके स्वास्थ्य को अतिरिक्त लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य टीकाकरण से वंचित बच्चों को कवर करना है। कहा कि आशा कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में जाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक मुकुंद मयंक, बीसीएम सुमन कुमार एवं एएनएम मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.