कुशीनगर, फरवरी 16 -- कुशीनगर। खसरा और रुबेला से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग आज से टीकाकरण अभियान चलाएगा। यह अभियान 16 से 27 फरवरी तक रूकूलों एवं मदरसों में चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बच्चों को खसरा और रुबेला से बचाने के लिए आज से अभियान की शुरुआत हो रही है। जिले के विभिन्न स्कूलों और मदरसों में पढ़ने वाले कक्षा एक से पांच तक के 2,60117 बच्चों यह टीका लगाया जाएगा। इसके लिए पहले दिन 539 टीमें लगाई गई हैं, जिनमें सभी एएनएम, इनकी सहायता के लिए हेल्थ विजिटर्स, सुपरवाइजर और बेसिक हेल्थ वर्कर्स तैनात किए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि खसरा एक घातक बीमारी है, जिससे बच्चों में निमोनिया और दस्त जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जबकि रुबेला जन्मजात दिव्यांगता का कारण बन सकता है। इन दोनों बीमारियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.