आरा, फरवरी 20 -- -भवन तैयार होने के बाद भी अब तक डॉक्टर की नियुक्ति नहीं होने से करीब 30 हजार की आबादी को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा बड़हरा, संवाद सूत्र। बड़हरा प्रखंड की खवासपुर पंचायत में लाखों रुपये की लागत से बना स्वास्थ्य उपकेंद्र आज भी बदहाल स्थिति में है। भवन तैयार होने के बावजूद अब तक यहां डॉक्टर की नियुक्ति नहीं होने से करीब 30 हजार की आबादी को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए शीघ्र चिकित्सक की तैनाती की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य काफी पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन आज तक यहां नियमित रूप से कोई चिकित्सक पदस्थापित नहीं किया गया। पंचायत गंगा पार क्षेत्र में होने के कारण यहां से जिला मुख्यालय या अन्य अस्पतालों तक पहुंचना काफी कठिन है। आप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.