आरा, फरवरी 13 -- -पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का लिया जायजा -अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने का दिया निर्देश आरा, हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के खवासपुर थाने को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं युक्त अपना भवन मिलने वाला है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो दो महीने के अंदर थाना अपने नए भवन में शिफ्ट हो जायेगा। नया थाना भवन बन कर तैयार है, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक राज ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगभग दो महीने में निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद थाना नये भवन में शिफ्ट हो कर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा मौके पर उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्ता के साथ ही समुचित रखरखाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.