बिजनौर, अप्रैल 12 -- जहरीली खल खाकर भैंस की मौत के मामले में कार्रवाई करते हुए कंपनी के संबंधित बेच नंबर की बिक्री पर रोक लगाई जा रही है। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. लोकेश अग्रवान ने सभी एसडीएस को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की संस्तुति की है। एसडीएम को लिखे पत्र में इस खल की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कहा है। शहर कोतवाली के मोहल्ला राम बाघ घेर निवासी किसान जसवंत सिंह की भैंस की 18 फरवरी को मौत हो गई थी। किसान द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने पर भैंस का पोस्टमार्टम किया गया था। पोस्टमार्टम में भैंस के शरीर और उसके द्वारा खाई गई खल में बीएचसी, डीडीटी और अन्य हानिकारक तत्व मिलने की पुष्टि हुई थी। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह ने इस मामले की जिला प्रशासन के सामने उठाया था। ज्ञापन पर कार्रवाई करते हुए सीवीओ डा. लोकेश अग्रवाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.