बस्ती, मई 12 -- बस्ती, हिटी। बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर थानाक्षेत्र के गोटवा-कटया के पास सोमवार की सुबह करीब पांच बजे एक कार की ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर नगर थाने की फुटहिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी मरवटिया भेजा गया। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग गोण्डा जनपद के नवाबगंज के रहने वाले हैं। यह लोग खलीलाबाद संतकबीरनगर एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार की सुबह गोंडा जाने के लिए निकले थे। बस्ती के गोटवा-कटया के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.