गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- हरपुर-बुदहट हिंदुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट पुलिस ने थाना क्षेत्र के खलीलगंज चौराहे से अवैध देसी शराब बेचते एक युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान जियाउल्लाह पुत्र कलीमुल्ला, निवासी ग्राम कबिसा थाना हरपुर बुदहट के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पेटी शराब भी बरामद किया है। बताते चलें कि उपनिरीक्षक विशाल यादव व कांस्टेबल श्याम प्रकाश यादव गस्त पर निकले थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि खलीलगंज चौराहे पर एक व्यक्ति टंकी के पीछे पेटी में रखकर अवैध देसी शराब बेच रहा है। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक ने छापेमारी कर जियाउल्लाह को अवैध देशी शराब बेचते गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.