गंगापार, दिसम्बर 23 -- नारीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सुरबल चंदेल गांव के खलिहान आग लगने से तीन बीघे धान के बोझ राख हो गए। सुरबल चंदेल निवासी अभयराज सिंह के खलिहान में तीन बीघा के धान का बोझ रखा था, सोमवार की रात लगभग 9 बजे संदिग्ध अवस्था में आग लग गई। घटना में पूरा धान जलकर राख हो गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज नारीबारी रमेश सिंह और अग्निशमन दल पहुंच गया। बता दें कि एक दिन पहले भी खेत में रखे पुआल में भी आग लग गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...