गिरडीह, दिसम्बर 7 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के भंडारो गांव में शनिवार को आगलगी की घटना हो गई। गांव के सीतो राणा के खलिहान में भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर लगभग ढाई एकड़ खेत का रखा धान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार हाल ही में धान की कटनी कर खेत से खलिहान में रखा गया था। बताया जाता है कि शनिवार को अचानक आग की लपटें उठने लगीं। अचानक आग फैलता देख ग्रामीण मौके पर जुट गए और पंप के सहारे पानी का छिड़काव कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने कि कोशिश करने लगे, तब तक अधिकांश धान जलकर राख हो गया था। इस घटना में गरीब किसान के सालभर का अनाज जलकर स्वाहा हो गया। घटना की सूचना समाजसेवी महेंद्र प्रसाद वर्मा ने हीरोडीह थाना को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। आग बुझाने में महेंद्र साव, ब...