औरंगाबाद, नवम्बर 26 -- हसपुरा थाना के बघोई गांव में बैजनाथ प्रसाद के खलिहान में मंगलवार की बीती रात आग लग जाने से धान का बोझा जलकर राख हो गया। गांव के देवी स्थान के समीप खलिहान था, जिसके समीप कुछ मकान भी था। मकान का कोई नुकसान नहीं हुआ। अगलगी की घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी थाने में दी गई। किसान ने आवेदन में कहा है कि साढ़े तीन बीघा जमीन पर धान की फसल उगाई थी। धान तैयार हुआ तो काटकर खलिहान में रख दिया। गांव में अगलगी का शोर हुआ तो ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास किया तब तक धान की फसल जलकर बर्बाद हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार को जिप प्रतिनिधि मो. एकलाख खां ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी और सरकार से उचित मुआवजे की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...