मिर्जापुर, जनवरी 10 -- मिर्जापुर,संवाददाता। जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में शनिवार को गाड़ खराद करते समय निकली चिन्गारी से स्थित खलिहान मेंआग लग गई। इससे चांदपुर व सकरौड़ी गांव के तीन किसानों का सात बीघा धान का पुआल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने निजी बोरिंग से पानी लाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चांदपुर और सकरौड़ी गांव के किसानों ने अपना पुआल चांदपुर स्थित खलिहान में सुरक्षित रखा था। शनिवार को जफराबाद निवासी श्याम नरायन बिंद ट्रैक्टर लेकर पुआल काटने के लिए पहुंचे थे। पुआल की कटाई शुरू करने से पहले वह मशीन (गड़ासा) पर धार तेज करने के लिए खरसान दे रहे थे, तभी मशीन से निकली चिंगारी सूखे पुआल के ढेर में जा गिरी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुआल जलने लगा। ग्रामीणों ने बोरिंग से पाइप फैला कर आग पर पानी...