गुमला, नवम्बर 16 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के मुरकुंडा पंचायत के कोलांबी निवासी पुष्पा देवी के धान के खलिहान में रविवार दोपहर आग लगने से करीब 20 बोरा धान जलकर राख हो गया। अचानक लगी आग की चपेट में पास में रखे राजू खड़िया का पुआल भी जल गया। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।जानकारी के अनुसार पुष्पा देवी ने धान की कटाई के बाद उसे खेत के बगल में खलिहान में रखा था। रविवार दोपहर अचानक खलिहान में आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते सारा धान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पूरा धान नष्ट हो चुका था। पीड़िता पुष्पा देवी ने प्रखंड प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.